Tuesday, February 17, 2026

सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता पर बी एल डब्लू वाराणसी ने किया कब्जा।

सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता पर बी एल डब्लू वाराणसी ने किया कब्जा।

बी एल डब्लू वाराणसी ने रोमांचक मुकाबले में इलाहाबाद को फाइनल में हराकर बना विजेता।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मऊकुतूबपुर गांव में केशव विद्यापीठ कालेज पर इंडिया स्टार्ट पूर्वांचल द्वारा आयोजित सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में बी एल डब्लू वाराणसी ने रोमांचक मुकाबले में इलाहाबाद को हराकर बना विजेता ट्रॉफी पर किया कब्जा।रविवार की रात में दूसरे दिन वालीबॉल सेमीफाइनल मुकाबला में लगातार तीन सेट जीतकर फाइनल में स्थान बनाने वाली टीम बीएलडब्लू वाराणसी और इलाहाबाद के बीच हुआ। कूल सात टीमे प्रतिभाग किया। बीएलडब्लू,वाराणसी,मुजफ्फरनगर,इलाहाबाद,देवरिया हॉस्टल,पटना,आजमगढ़ लीग मैच खेला गया,दो ग्रुप में मैच हुआ। ग्रुप ए में चार टीमें और ग्रुप बी में तीन टीमें खेली पहला सेमीफाइनल इलाहाबाद और हॉस्टल देवरिया के बीच पांच सेट में हुआ लगातार इलाहाबाद की टीम ने तीन सेट जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इलाहाबाद की टीम ने हॉस्टल देवरिया को पहला सेट 25-23 दूसरा सेट 25 -10 और 25- 20 से हराकर फाइनल में पहुंची वहीं दूसरा सेमीफाइनल बी एल डब्लू वाराणसी व मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया जिसमें बीएलडब्लू वाराणसी ने 25-13 दूसरे सेट में 25-15 और तीसरे सेट में 25-20 से हराकर फाइनल में स्थान पक्की किया।बी एल डब्लू और इलाहाब के बीच फाइनल मुकाबला में निर्णायक नेशनल स्तर के शेषनाथ कुशवाहा,अंजनी पांडे, भारतेंदु पांडे,सुनील राय और देवेंद्र यादव,स्कोर बोर्ड पर अफजल रहे सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला दो सेट में आयोजित हुआ जिसमें बी एल डब्लू वाराणसी ने इलाहाब को 25-23 और 27-25 से हराकर विजेता बना आयोजक डॉक्टर ओमकार राय ने विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।इस दौरान प्रदेश महामंत्री भाजपा सुभाष यदुवंशी,भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजनंद राय ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

No comments:

Post a Comment