सगड़ी समाधान दिवस पर पड़े 80 प्रार्थना पत्र।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में शनिवार को तहसीलदार सगड़ी शिव प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 80 शिकायती प्रार्थना पत्र आये। तहसीलदार ने सगड़ी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान शिव प्रकाश सरोज ने कहा जो भी शिकायती प्रार्थना पत्र आते हैं। उसका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतों का समय से मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को तहसील का चक्कर न लगाना पड़े। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन संबंधी आ रही हैं। आगे उन्होंने कहा की दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सहमति से मामले का निस्तारण किया जाए।तहसील दिवस पर आये हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया की हर हाल में अपने कार्यालय में उपस्थित रहे। आने वाले फरियादियों की समस्या का तत्काल निस्तारण हो सके। इस दौरान नायब तहसीलदार विवेकानंद,नायब तहसीलदार संजय राय,खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा,एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,आपूर्ति निरीक्षक पंकज यादव,एसडीओ राजू कुमार,समौधि राम,अनिल सिंह,अनिल राय आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment