Tuesday, February 4, 2025

वर्षो से विवादित भूमि का तहसीलदार ने कराया सीमांकन।

वर्षो से विवादित भूमि का तहसीलदार ने कराया सीमांकन।

पूर्व में पैमाइस के दौरान हो गया था विवाद।

राजस्व निरीक्षकों,लेखपालों व पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई पैमाइस।

दोनों पक्ष में विवाद को देखते हुए पुलिस और तहसीलदार रहे मौजूद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नसीरपुर फतेहपुर थाना बिलरियागंज अंतर्गत गांव में गाटा संख्या 735 एवं रकबा दशमलव .873 हैकटेयर की भूखंड पर वर्षों से विवाद दो पक्षों में चल रहा था। जिसकी पैमाइश तीन बार पूर्व में हो चुकी थी पर दोनों पक्ष पैमाइश को मानने को तैयार नहीं था।जिससे दोनों पक्षो में विवाद हो गया जबकि उक्त भूमि पर लगा पिलर को ध्वस्त कर दिया गया। जबकि मात्र मेड का निर्धारण किया जाना था।उसमें भी एक तरफ बिलरियागंज माइनर और सड़क के बाद गाटा संख्या 735 जो की सरफराज पुत्र सूबेदार के नाम से थी एवं अब्दुल हई उर्फ गूंगा 733 पर काविज है।जिसपर विवाद चल रहा था जिसको लेकर कई बार पैमाइश की गई। जिसमें पिछले पैमाइश 7 जनवरी 2025 को की गई जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और काफी विवाद हुआ पर पैमाइश पर दूसरे पक्ष ने आरोप लगाते हुए पुनःपैमाइश की मांग की जिस पर 
उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों व पुलिस की एक टीम बनाकर पैमाइश करने का निर्देश दिया। जिस पर मंगलवार को तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षक सत्येंद्र मिश्रा,समोधी राम,सुंदर यादव सहित लेखपालों में रितेश तिवारी, रमेश यादव, त्रिभुवन यादव,कृपा निधान गुप्ता ने पुलिस फोर्स के मौजूदगी में दोपहर 12:00 बजे पहुंचकर घंटो पैमाइश कर मेड का निर्धारण किया और खुटा आदि गाडकर चिन्हांकन किया गया।हालांकि इस दौरान दोनों पक्ष तहसीलदार की मौजूदगी में पैमाइश की गई।जिसको लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पैमाइश होने के बाद दोनों पक्ष काफी प्रसन्न दिखाई दिए और प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि इस संबंध में पूर्व में कई बार विवादित भूमि की पैमाइश की गई थी जहां दोनों पक्ष पैमाइश को मानने को तैयार नहीं था। जबकि चिन्हांकन के समय सरहद से सरहद तक की पैमाई से स्पष्ट होने के बाद खुटा डंडा गाडकर सरफराज पुत्र सूबेदार खान को कब्जा दिला दिया गया। इस संबंध में तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष की मौजूदगी में पैमाइश की गई है और खुटा डंडा गाढ़ दिया गया है। वही राजस्व निरीक्षक सतेंद्र मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रेषित की जाएगी। हालांकि दूसरे पक्ष ने पैमाइश पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। जबकि पैमाइश की बाकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो खींची गई। जिससे कि यह स्पष्ट हो सके की पैमाइश सही तरीके से की गई है।

2 comments:

  1. Bina Abdul hai ko jankari diye na koi notice diye jameen naap di gayi aur Subedaar ko jameen dedigayi ye kaha ka nyaay hai

    ReplyDelete