घट रहा घाघरा नदी का जलस्तर,देवारा के परसिया समेत तीन पुर्वे में हो रही कटान।
तीन बैराजों से छोड़ा गया 2,85,150 क्यूसेक पानी।
खतरा निशान से 77 सेमी नीचे नदी 24 घंटे में 11 सेमी की कमी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील की उत्तर में बहने वाली घाघर नदी घटने लगी है। जलस्तर में लगातार कमी के बीच तीन गांवों में मंद गति से कटान शुरू हो गई है। घटते जलस्तर के बीच बुधवार को 58वें दिन तीन बैराजों से 2,85,150 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा अभी भी महसूस किया जा रहा है। हालांकि 24 घंटे में जलस्तर में 11 सेमी की कमी दर्ज की गई। इस प्रकार नदी की धारा खतरा निशान 71.68 मीटर से 77 सेमी नीचे 70.91 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि मंगलवार को जलस्तर 71.02 मीटर था।
वहीं धूप के कारण रास्तों पर फिसलन तो नहीं है। पर जगह-जगह जलजमाव से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कई दिनों तक तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ने से ही समस्या आएगी,वरना इतने पानी से मामूली अंतर ही आ सकता है।
पानी कम होने के साथ देवारा खास राजा ग्राम सभा के झगरहवा,बगहवा,बासू का पुरवा के बाद परसिया में भी मंद गति से कटान शुरू हो गई है। खेतों में अभी भी पानी होने के कारण हरे चारे की समस्या बरकरार है। हालांकि,जलस्तर में तीन महीने उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट है।
No comments:
Post a Comment