Sunday, September 8, 2024

घाघरा नदी से सहबदिया सहित चार गांवों में हो रही कटान।

घाघरा नदी से सहबदिया सहित चार गांवों में हो रही कटान।

सहबदिया में 50 किसानों की 55 एकड़ जमीन घाघरा नदी में विलीन।

24 घंटे में 13 सेंटीमीटर की कमी।

कई गांवों के संपर्क मार्ग कटे आगमन हुआ बाधित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर में 24 घंटे में 13 सेमी की कमी दर्ज की गई रविवार को पांच गांवों में कटान हुईं शुरू कई गांवों के रास्ते बाढ़ के पानी से कटे हाजीपुर से बांका संपर्क मार्ग कट गया है इस संपर्क मार्ग से बांका,बुढन पट्टी,शाहडीह, भदौरा मकरंद,देवारा खास राजा,अभ्भन पट्टी,आदी गांव का आवागमन बाधित हो गया है। अभी तक रास्ते का मरम्मत नहीं कराया गया है। 15000 की आबादी का आवागमन इस रास्ते से होता है। शाहडीह गांव के निवासी सत्येंद्र यादव,नंदू साहनी, संदीप यादव,कमलेश यादव, कपिल देव यादव,राधे पटेल, शिवचंद पटेल,हिमांशु साहनी, लालचंद साहनी,श्रीराम साहनी, विनोद यादव,आदि लोगों ने बताया कि संपर्क मार्ग कट जाने से दूसरे रास्ते से घूम कर आवागमन हो रहा है। हालांकि, जलस्तर में 24 घंटे के अंदर मात्र 13 सेमी की कमी रिकार्ड की गई, जो खतरा निशान से 36 सेमी दूर है। इस बीच तीन बैराजों से 62वें दिन कोई पानी का डिस्चार्ज नहीं है। पशुओं के लिए हरे चारे का संकट बरकरार है। देवारा क्षेत्र के शाहडीह,सोनौरा,अभ्भनपट्टी, जमुवारी आदि गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी हट गया है। रविवार को जलस्तर खतरा निशान 71.68 मीटर से 36 सेमी नीचे 71.32 मीटर रिकार्ड किया गया। जबकि शनिवार को 71.45 मीटर था। देवारा खास राजा ग्राम सभा के झगरहवा,बगहवा,बासू का पुरवा के बाद रविवार को सहबदिया में भी तेज गति से कटान हो रही है। सहबदिया सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के विनोद सिंह, जोखन सिंह ने बताया कि हमारे गांव के विनोद पटेल, जोखन सिंह,सीताराम,दूधनाथ,राम प्रगट,गुडडी, सुमन,इंदल,परसन,कोदई,सुदर्शन,रामनाथ,रघुनाथ,पुनरबस,अयोध्या,सुभाष,लालसू,राजकुमारी सहित 50 किसानों के 55 एकड़ जमीन घाघरा नदी ने इस वर्ष काट दिया है।

No comments:

Post a Comment