Tuesday, September 3, 2024

जिला प्रभारी कैबिनेट मंत्री ने सगड़ी तहसील का किया औचक निरीक्षण।

जिला प्रभारी कैबिनेट मंत्री ने सगड़ी तहसील का किया औचक निरीक्षण।

लंबित न्यायालय के मुकदमे व जनसुनवाई को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

उपजिलाधिकारी व तहसीलदार न्यायालय और संपूर्ण समाधान रजिस्टर का किया अवलोकन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील का जिला प्रभारी व कैबिनेट मंत्री ने किया औचक निरीक्षण एक दर्जन फरियादियों की जनसुनवाई उपजिलाधिकारी व तहसीलदार और सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का किया अवलोकन लंबित न्यायालय के मुकदमे,जनसुनवाई को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये निर्देश।मंगलवार को दिन में सुबह 11:00 बजे सगड़ी तहसील पर पहली बार आजमगढ़ प्रभारी व कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने औचक निरीक्षण किया इस दौरान तहसील परिसर में गाड आफ आनर देकर सम्मानित किया गया वही सगड़ी सभागार में एक दर्जन फरियादियों की जनसुनवाई की जिसमें मुख्य रूप से पैमाइश व जमीनी विवाद के साथ सीमांकन कराने के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को निर्देश दिए जिसके बाद सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर व आईजीआरएस रजिस्टर का अवलोकन किया और जानकारी ली जिसके बाद तहसीलदार न्यायालय के रजिस्टर का निरीक्षण किया। वहीं उपजिलाधिकारी सगड़ी न्यायालय के लम्बित वादों व रजिस्टर का निरीक्षण कर लंबित मुकदमों को समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। वहीं भाजपा नेता दिवाकर सिंह ने सीमांकन व खारिज दाखिल में विलम्ब की समस्या उठाई निरीक्षण के दौरान एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व गौरव शर्मा,नायब तहसीलदार माधवेंद्र प्रताप सिंह व रणजीत बहादुर सिंह सहित भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल पूर्व विधायक वंदना सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व संतोष सिंह राजबहादुर सिंह जयप्रकाश सिंह राधेश्याम सिंह सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment