दहेज हत्यारोपी पिता व दो पुत्र को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पूर्व प्रधान की पुत्रवधू ने फांसी लगाकर दी जान आठ पर दर्ज हुआ। था दहेज हत्या व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर गांव में पूर्व प्रधान की पुत्रवधू ने फांसी लगाकर दी जान भाई की तहरीर पर पति सहित आठ पर दर्ज हुआ था दहेज हत्या का मुकदमा जीयनपुर पुलिस ने पिता सहित दो पुत्र को किया गिरफ्तार।अर्चना पुत्री रामजन्म उम्र 26 वर्ष निवासी कारसिया थाना जहानगंज का विवाह 28 मई वर्ष 2023 को सन्नी पुत्र सुभाष यादव निवासी नरईपुर के साथ हुआ था। रविवार की सुबह 8:30 बजे अर्चना ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे छत से लटके चुडलें में स्टूल पर फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं मायका पक्ष के विवाहिता के भाई शैलेंद्र ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर अपनी बहन अर्चना को पूर्व में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और दहेज में एक लाख रुपए व बाइक की मांग को लेकर दहेज हत्या का आरोप पति सन्नी,ससुर पूर्व प्रधान सुभाष, सास अनुराधा,देवर मनी व अंशुमान और ननद सुधा व कृष्णा,ससुर के पिता मुसाफिर पुत्र अज्ञात पर लगाया जीयनपुर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। सोमवार के दिन 11:25 मिनट पर लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने पुलिस बल के साथ नरईपुर बाजार से पति सन्नी व ससुर सुबाष व देवर मनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment