Wednesday, September 18, 2024

पार्सल से आभूषण का प्रलोभन दें फोन पें से लिया 40 हजार।

पार्सल से आभूषण का प्रलोभन दें फोन पें से लिया 40 हजार।

जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला से पार्सल से आभूषण का प्रलोभन देकर फोन पे से लिया 40 हजार कोतवाली पर दी तहरीर अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस।बुधवार को अभिषेक शर्मा पुत्र राम लखन शर्मा निवासी जामेतूल बनात नगर जीयनपुर कस्बा ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि चाची नीतू शर्मा पत्नी अर्जुन शर्मा की मोबाइल पर भिन्न भिन्न नम्बर से काल कर पार्सल से पैसा और गहना का प्रलोभन देकर पैसा मांगा गया जिस चाची के कहने पर अभिषेक शर्मा ने अपनी मोबाइल से युबीआई फोन पे के माध्यम से उनके खाते में 40 हजार रुपये भेजा गया।जिसके बाद मोबाइल बंद हो गई ठगी के शिकार होने के बाद अज्ञात के विरुद्ध तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संघिता धारा 318/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment