Wednesday, September 4, 2024

आधा दर्जन महिलाओं ने सगड़ी कस्बा की राजभर बस्ती में बहू व सास से की मारपीट सास की मौत।

वृद्धा की घर पर गला दबाकर हत्या पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बहु को छुड़ाने गई वृद्धा की गला दबाने से मौत।

वृद्धा की मौत से परिवार में मचा कोहराम।

करनपुर जहानागंज की आधा दर्जन महिलाओं ने सगड़ी कस्बा की राजभर बस्ती में बहू व सास से की मारपीट सास की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी कस्बा की राजभर बस्ती में करनपुर जहानागंज की आधा दर्जन महिलाओं ने घर में घुसकर बहु को पीटा छुड़ाने गई सास की गला दबाने से वृद्ध सास की मौके पर ही मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा बहू ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप। बुधवार को लगभग 3:00 बजे सगड़ी कस्बा के राजभर बस्ती में करनपुर निवासी आधा दर्जन महिलाओं ने रजिया राजभर पत्नी शुकरूत राजभर उम्र 70 साल के घर में घुसकर बहू निशा को गाली गलौज देते हुए कहा कि मेरे पति से अवैध संबंध है। मारने पीटने लगी इस दौरान सास रजिया राजभर बहू को छुड़ाने गई। इसके बाद महिलाओं ने सास को घेर कर गला दबा दिया जिससे सास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस्ती के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसकी अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण दोहरीघाट गए हुए थे। वहीं सूचना पर जीयनपुर एस आई अनिल सिंह ने मौके पर पहुंचकर करनपुर की आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका रजिया राजभर की दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। कलावती,सतई, लीलावती,सुभावती,प्रेमवती व मघई सभी का विवाह हो चुका है। वहीं पति की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है दोनों पुत्र आजिविका के लिए बाहर रहते हैं। मौत के बाद घर पर ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों की भीड़ इकट्ठा हुई और पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं देर शाम को बहू निशा ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर दे दी है।

No comments:

Post a Comment