आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन।
मालटारी महाविद्यालय पर संभाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित।
सम्मिलित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी महाविद्यालय पर सेवा पखवाड़ा के तहत आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी व संभाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित सम्मिलित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।सोमवार को श्री गांधी पी.जी कॉलेज मालटारी में सेवा पखवाड़ा के तहत आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी व संभाषण का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शुचिता श्रीवास्तव रहीं।अन्य विशिष्ट वक्ताओं में प्रोफेसर नितेश कुमार जायसवाल डॉ0 दान बहादुर यादव डॉ0 बालचंद प्रसाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक और हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो0 हसीन खान ने किया इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। संभाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्रा सालू पांडेय,द्वितीय स्थान पर ममता सोनी और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा साक्षी जायसवाल रहीं। वहीं सम्मिलित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से शिक्षक डॉ0 मदन गोपाल श्रीवास्तव,डॉ0 प्रदीप कुमार राय,डॉ0 ममता राय,रिशु यादव,अश्विनी,पल्लवी,डॉ0 प्रियंका यादव,राहुल कुमार,रवि शंकर मौर्य तथा लेखाकार दीनानाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment