Sunday, September 15, 2024

पत्नी की हुई मौत पति पहुंचा पुलिस हिरासत में।

पत्नी की हुई मौत पति पहुंचा पुलिस हिरासत में।

पिता के आरोप पर पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरापार निवासी पत्नी की हुई मौत पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम पति को लिया हिरासत में। गुंजा देवी पत्नी मनोज कुमार उम्र लगभग 38 साल निवासी इसरापार रामगढ़ शनिवार की रात्रि में पति के साथ एक साथ भोजन के बाद सीने में दर्द की शिकायत की इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में आजमगढ़ स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां से रेफर कर वेदांता अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान रात्रि 1:00 बजे गुंजा देवी की मौत हो गई इसके बाद लड़की के पिता रामा पुत्र दुखी निवासी लखमी रोहुवार ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर पति पर पुत्री को जान से मारने का आरोप लगाया जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पति मनोज को हिरासत में ले लिया वहीं रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बताया कि पिता रामा ने जबरदस्ती शव को लेकर मायके चलें गये। वहीं ससुराल पक्ष के दर्जनों की संख्या में पुरुष व महिला देर शाम तक जीयनपुर कोतवाली पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पति मनोज को छुड़ाने के लिए जूटे रहे और प्रभारी का इंतजार करते रहे।

No comments:

Post a Comment