दुपट्टे के सहारे नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान।
भाई ने तहरीर देकर पति सहित सास,ससुर,देवर व ननद पर दहेज हत्या का लगाया आरोप।
पूर्व प्रधान की पुत्रवधू ने फांसी लगाकर दी जान पांच पर दर्ज हुआ दहेज हत्या व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर गांव में पूर्व प्रधान की पुत्रवधू ने फांसी लगाकर दी जान भाई ने तहरीर देकर पति सास ससुर देवर व ननद पर दहेज की मांग को लेकर नव विवाहिता की दहेज हत्या का लगाया आरोप फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।अर्चना पुत्री रामजन्म यादव उम्र 26 वर्ष निवासी करसिया थाना जहानगंज का विवाह 28 मई वर्ष 2023 को सन्नी पुत्र सुभाष यादव निवासी नरईपुर के साथ हुआ था। रविवार की सुबह 8:30 बजे अर्चना ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे छत से लटके चुडलें में स्टूल पर फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं मायका पक्ष के नव विवाहित के पिता माता सहित दर्जनों की संख्या में घर पर पहुंचकर रोने लगे। 11:00 बजे सूचना पर पहुंचे लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने पुलिस बल के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर कमरे का नमूना एकत्रित किया। जीयनपुर कोतवाली पर भाई शैलेंद्र यादव ने तहरीर देकर अपनी बहन अर्चना को पूर्व में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और दहेज में एक लाख रुपए व बाइक की मांग को लेकर दहेज हत्या का आरोप पति सन्नी,ससुर पूर्व प्रधान सुभाष,सास अनुराधा,देवर मनी और ननद सुधा पर लगाया। जीयनपुर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। वहीं मायके पक्ष से दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष कोतवाली पर रोते-बिलखते रहें। इस दौरान क्षेत्र में घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा परिचर्चा करते रहे।
No comments:
Post a Comment