Saturday, February 17, 2024

सराफा की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए चोर।

सराफा की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए चोर।

दुकान में लगे सीसी कैमरे तोड़  डीवीआर भी उठा ले गए चोर।

आसपास के सीसी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस।

पुलिस जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमा,चोरी की घटना संधिग्ध  लग रहा है।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के मनिकाडीह बाजार में स्थित ताज ज्वेलर्स एवं साड़ी सेंटर की दुकान का शटर तोड़कर चोर शुक्रवार की रात में लाखों रुपये के गहनें और 10 लाख रुपए नकद चुरा ले गए। चोरों ने दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे को तोड़ दिया और डीवीआर उठा ले गए। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।जीयनपुर कोतवाली के मनिकाडिह बाजार स्थित तेज प्रताप राय के मकान में नथ्थूपुर गांव निवासी भारत भूषण उर्फ सोनू सेठ की ताज ज्वेलर्स एवं साड़ी सेंटर की दुकान है। शुक्रवार को सोनू सेठ अपनी दुकान बंद कर घर चले आए रात में चोरों ने दुकान में लगें सटर को राड से तोड़ दियें। दुकान के अंदर घुसे चोरों ने तिजोरी का लाकर तोड़ दिया। सर्राफा व्यवसाय सोनू सेठ ने बताया कि तिजोरी में रखा 10 लाख रुपये 200 ग्राम सोने के आभूषण और 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोर चुरा ले गए चोरों ने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दियें और डीवीआर भी उठा ले गए। जीयनपुर कोतवाली में तहरीर के माध्यम से सोनू सेठ ने बताया कि मेरी दुकान के पीछे रहने वाले श्रीनाथ प्रजापति ने मकान मालिक को फोन कर चोरी की जानकारी दी। मकान मालिक तेज प्रताप राय ने मुझे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने घटना स्थल का जांच पड़ताल की और जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विवेक पांडेय ने बताया कि दुकान में 10 लाख की नकदी और इतनी मात्रा में आभूषण का होना संदिग्ध प्रतीत होता है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment