नवागत एसडीएम सगड़ी नरेंद्र गंगवार ने तहसील का किया निरीक्षण।
लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया जायेगा::
उपजिलाधिकारी सगड़ी
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी नवागत उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने सोमवार को तहसील का निरीक्षण किया। मालखाने में पत्रावलियों के रखरखाव में सुधार का निर्देश दिया। कहा कि लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशन में योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन और आगामी लोकसभा के चुनाव को सूचितापूर्ण संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता होगी।सगड़ी तहसील के उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता का रविवार को देर शाम स्थानांतरण हो गया। सोमवार को नरेंद्र कुमार गंगवार ने चार्ज ग्रहण किया।तत्पश्चात न्यायालय में वादों की स्थिति,मालखाने में पत्रावलियों का रखरखाव, तहसील दिवस पर लंबित मामलों का अवलोकन कर बताया कि सभी तरह के वादों का त्वरित निस्तारण होगा। जन समस्याओं के निस्तारण और आगामी लोकसभा चुनाव को सुचिता पूर्ण संपन्न कराने के लिए तत्परता से कार्रवाई होगी। निरीक्षण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक कर एसडीएम ने जनता से जुड़े मामलों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान न्यायिक एसडीएम,तहसीलदार,नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment