Tuesday, February 20, 2024

प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने नवाचार मेला का किया शुभारंभ।

कंपोजिट विद्यालय मुरारपुर पर नवाचार मेला व प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।

प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने नवाचार मेला का किया शुभारंभ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मुरारपुर पर नवाचार मेला और प्रदर्शनी का हुआ आयोजन प्रमुख प्रतिनिधि ने नवाचार मेला का किया शुभारंभ। मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय मुरारपुर पर शिक्षण संकुल की बैठक कर नवाचार मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने सरस्वती के चित्र प्रदीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से शिक्षक रविंद्र नाथ मौर्य द्वारा निर्मित टीएलएम प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी में मिसाइल जीएसएलवी चंद्रयान गणित माला तराजू बात पवन चक्की सहित छात्र-छात्राओं को नवाचार के प्रयोग की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वही विद्यालय के शिक्षक अभिभावक व छात्र छात्र मौजूद रहे मेला व प्रदर्शनी का प्रमुख प्रतिनिधि और एडीओ पंचायत ने निरीक्षण कर कार्यक्रम की सराहना की नवाचार मेला व शिक्षक संकुल बैठक से निपुण भारत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवी शरण सिंह, रामनयन,शकुंतला,प्रमिला,रेखा, शेषनाथ,संतोष चौहान,रामसरीख यादव,मोहम्मद शाहनवाज, लालमति आदि दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment