पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर बैठाने के आरोपित ने फंदे से फांसी लगाकर की आत्महत्या।
अपने स्थान पर बिहार के साल्वर को परीक्षा दिलाने के आरोपित की एसटीएफ व पुलिस कर रही थी तलाश।
बड़े भाई को पुलिस ने घर पर छापेमारी कर थाने में था बैठाया।
शव घर पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर निवासी अपने स्थान पर बिहार के साल्वर को बैठाकर पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा दिलाने के आरोपित युवक ने बुआ के घर पर फंदे से फांसी लगाकर की आत्महत्या एसटीएफ व पुलिस ने आरोपित के बड़े भाई को था बैठाया पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार और गांव में मचा कोहराम।ढोलीपुर निवासी अंगद उर्फ प्रशांत पुत्र शिवपूजन की पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा 17 फरवरी को दुसरी पाली रानी की सराय स्थित राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज में परीक्षा थी।जिसमें प्रशांत के स्थान पर परीक्षा देते बायोमेट्रिक मशीन से बिहार के साल्वर मधुबनी जिला के राजेश कुमार को पकड़े जाने के बाद रानी की सराय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अपने स्थान पर परीक्षा दिलाने के आरोपित परीक्षार्थी की एसटीएफ व पुलिस तलाश कर रही थी।जिसने आरोपित युवक के घर पर रविवार की रात में लगभग 11:00 बजे पहुंच कर युवक के बड़े भाई पंकज को रानी की सराय पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद से आरोपित युवक सिधारी थाना क्षेत्र के हथिया गांव में अपने बुआ के घर पर था जहां परिजनों ने पुलिस से मंगलवार को दिन में आरोपित युवक को हाजिर कर बड़े भाई को छुड़ाने की बात कर रखी थी पर बड़े भाई व परिवार के मान-सम्मान को देखते हुए मंगलवार की सुबह 7.30 बजे अंगद उर्फ प्रशांत ने फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी सूचना पर पहुंची सिधारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचते ही परिवार व गांव में कोहराम मच गया। मृतक की माता शांति देवी व बहन गुड़िया, रिंकू,साधना का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं 8 माह पूर्व के महीने में युवक की शादी मुहम्मदपुर निवासी कविता से हुई थी जो बार बार बेहोश हो जा रही थी। मृतक प्रशांत उर्फ अंगद वर्ष 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट मालटारी से करने के बाद सिपाही बनने का सपना लेकर फॉर्म भरा पर अधुरा रहा मृतक दो भाई तीन बहनों में सबसे छोटा था।
----////------////---///----///----//----///----///----
पिता ने रानी की सराय पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।
मृतक प्रशांत उर्फ अंगद के पिता शिवपूजन जो आदर्श शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्षिया खालिसपुर के प्रबंधक हैं अपने छोटे पुत्र की मौत से आहत रहे वहीं उन्होंने अपने घर पर रानी की सराय पुलिस के द्वारा अलमारी व बक्सा में तोड़फोड़ करने और एक बक्सा उठाने के साथ बड़े पुत्र को छोड़ने के लिए दो लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया जिससे आहत होकर पुत्र ने आत्महत्या कर ली। वहीं शव के अंतिम संस्कार के बाद कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही।
No comments:
Post a Comment