Tuesday, January 4, 2022

सोमवार की रात्रि में पिता-पुत्र में हुई मारपीट गंभीर रूप से घायल पिता की मौत।

सोमवार की रात्रि में पिता-पुत्र में हुई मारपीट गंभीर रूप से घायल पिता की मौत।

पिता की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत।

रिश्तेदारों ने थाने पर तहरीर देकर पिता को मारने का लगाया पुत्र पर आरोप।

5 फरवरी को छोटी पुत्री का होना था विवाह।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवपुर कमालपुर गांव में सोमवार की रात्रि में पिता पुत्र में हुई मारपीट पिता गंभीर रूप से घायल इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत वाराणसी में ही कर दिया दाह संस्कार रिश्तेदारों ने तहरीर देकर इकलौते पुत्र पर लगाया मारने का आरोप। सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस जांच में जुटी।
जानकारी के अनुसार रामधनी पुत्र सूर्य बली उम्र 60 वर्ष निवासी देवपुर कमालपुर की छोटी पुत्री का विवाह 5 फरवरी को होना था जिसको लेकर सोमवार की रात्रि 10:00 बजे घर पर उसकी पत्नी शारदा से कहासुनी व मारपीट हुई सूचना पर उसका इकलौता पुत्र चंदन जो टेंपो चालक है। रात्रि में घर पहुंचा और पिता से मारपीट हुई जिसमें पिता को गंभीर रूप से चोट आई जिसके उपरांत आनन-फानन में उसके पुत्र ने निजी वाहन से आजमगढ़ जिला अस्पताल ले गए जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया एंबुलेंस से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई वही हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने मंगलवार की सुबह 4:00 बजे मृत घोषित कर दिया जिसका उसके इकलौते पुत्र चंदन ने वहीं पर दाह संस्कार कर दिया। वही ग्रामीणों ने 112 नंबर को मंगलवार कि सुबह सूचना दी 112 नंबर की सूचना पर जीयनपुर थाना प्रभारी रूद्र भान पांडेय व इमलिया चौकी इंचार्ज विजय पांडेय जीयनपुर पुलिस बल के साथ देवपुर कमालपुर में उसके घर पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए वही मृतक रामधनी की 6 बहने लालती, सोनी, इंद्रावती, चंद्रमा, शीला, महिमा ने पहुंच कर अपने इकलौते भाई को मारने का आरोप उसके पुत्र चंदन पर लगाया और जीयनपुर थाने में तहरीर दी। मृतक की बहनों ने बताया कि छोटी पुत्री सविता का विवाह पांच फरवरी को होना सुनिश्चित था। जिसके लिए पिता पुत्र में खेत बेचने को लेकर पूर्व से अनबन थी। मृतक रामधनी के पास 1 पुत्र चंदन जो टेंपो खरीद कर चलाता था वही उसकी चार पुत्रियां हैं दिन में सरोज संगीता सरिता की पूर्व में शादी हो चुकी है। सबसे छोटी पुत्री सविता का विवाह 5 फरवरी को कोकिल पानी मासी उसके जीजा राकेश के छोटे भाई से सुनिश्चित था। मौत की सूचना पर मृतक रामधनी की 6 बहने रोते बिलखते थाने पर पहुंची और तहरीर देकर भाई को मारने का आरोप उसके पुत्र पर लगाया वही जीयनपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुत्र चंदन वाराणसी में पिता का दाह संस्कार कर वापस आ रहा है।

No comments:

Post a Comment