Sunday, January 2, 2022

मदरसा में नियुक्ति दिलाने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रूपया लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

मदरसा में नियुक्ति दिलाने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रूपया लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार शिकायत प्रकोष्ठ से दिनांक- 26.11.2021 को प्राप्त प्रार्थना पत्र श्री मो0 इरफान पुत्र नसीर ग्राम चाँदपट्टी थाना रौनापार जनपद  आजमगढ़ विरूद्ध कलामुद्दीन पुत्र स्व0 फरीद सा0 रौनापार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा आवेदक को मदरसे में नियुक्ति दिलाने के नाम पर शैक्षिक प्रमाण पत्र व 01 लाख 80 हजार रूपये लेकर, फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया।जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 214/2021 धारा 406/419/420/467/468/471/504 भादवि बनाम 1-कलामुद्दीन पुत्र स्व0 फरीद सा0 रौनापार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। आज दिनांक- 02.01.2022 को उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह व उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त कलामुद्दीन पुत्र स्व0 फरीद उपरोक्त को अभियुक्त के घर रौनापर से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया। 
*पंजीकृत अभियोग*-  
1. मु0अ0सं0 214/2021 धारा 406/419/420/467/468/471/504  भादवि  थाना रौनापार आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः*- 
1. कलामुद्दीन पुत्र स्व0 फरीद सा0 रौनापार  थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ 
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः*-
1.उ0नि0 राजेश कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2.उ0नि0 राजेन्द्र कुमार थाना रौनापार जनपद आमजगढ़
2.का0 राकेश चौरसिया   थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3.का0 सन्दीप यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

No comments:

Post a Comment