29243 मतदाताओं को डाक से वोटर गाइडलाइन व पहचान पत्र भेजने की तैयारी।
उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण कर युवा मतदाताओं को वोटर गाइडलाइन व पहचान पत्र भेजने के लिए दिया निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा वह गोपालपुर विधानसभा के युवा मतदाताओं को डाक से वोटर गाइड वह पहचान पत्र भेजने की सगड़ी निर्वाचन कार्यालय में तेजी से तैयारी चल रही है उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने निरीक्षण कर जल्द से जल्द भेजने का दिया निर्देश।
जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा 2022 में नए जुड़े हुए युवा मतदाताओं वोटर गाइडलाइन व पहचान पत्र भेजा जा रहा है। जिसमें युवा मतदाताओं को वोटर गाइड लाइन में मतदाता सूची में नाम खोजने मतदान केंद्र का पता लगाने अपने उम्मीदवार के विषय में चुनाव से संबंधित जानकारी लेने व उनके विषय में जानने के लिए विस्तृत रूप से युवा मतदाताओं को जानकारी दी गई है। वहीं मतदान के दिन मतदान केंद्र के अंदर कोई भी मतदाता इलेक्ट्रिक उपकरण लेकर नहीं जाएगा मास्क पहनकर ही 6 मीटर शारीरिक दूरी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मतदान केंद्र पर सभी मतदाताओं को सैनेटाइज, दस्ताना मतदान के लिए देने व उनकी थर्मल स्क्रीनिंग और भीड़ होने पर टोकन सिस्टम लगाने और दिव्यांग व वृद्ध , बीमार मतदाताओं को वैकल्पिक डाक पत्र व पोस्ट बैलेट से वोट देने की जानकारी वोटर गाइडलाइन में दी गई है। वही इस बार विधानसभा चुनाव में जुड़े हुए नए मतदाताओं को उनके पहचान पत्र भी लिफाफा में बंद कर उनके घर पर भेजे जा रहे हैं। विदित हो सगड़ी तहसील के सगड़ी विधानसभा में 13135 युवा मतदाता वह गोपालपुर विधानसभा में 16108 युवा मतदाता जोड़े गए हैं। जिनको डाक से उनके घर पर भेजने की तैयारी युद्ध स्तर पर सगड़ी निर्वाचन कार्यालय में चल रही है। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने निरीक्षण कर तेजी से युवा मतदाताओं को वोटर गाइडलाइन व पहचान पत्र भेजने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान तहसीलदार अभिषेक सिंह,अपर तहसीलदार रामानुज शुक्ला,बीआरसी रविंदर यादव, लालजी व निर्वाचन आरके जसवंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment