10 अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकन की संस्तुति।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस पर नही पहुंचे अधिकारी।
उपजिलाधिकारी सगड़ी ने विभागों को लिखा पत्र।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से कुल 10 विभागों के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए जिस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर एक दिन का वेतन रोकने की संस्कृति की। बड़ी कार्रवाई से तहसील के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं शनिवार को वर्ष के पहले ही दिन तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादी तो पहुंचे पर अधिकारी ही नजर नही आ रहे जिस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बडी कार्रवाई करते हुए पूर्ति निरीक्षक हरैया,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़,पूर्ति निरीक्षक महाराजगंज,सहायक अभियंता जल निगम आजमगढ़,खंड विकास अधिकारी हरैया,सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अजमतगढ़,सहायक निदेशक मत्स्य विभाग आजमगढ़,सहायक विकास अधिकारी बिलरियागंज, सहायक विकास अधिकारी अजमतगढ़,सहायक विकास अधिकारी हरैया कुल 10 लोगों पर एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति उपजिलाधिकारी द्वारा की गई। वेतन रोकने की संस्तुति से पूरे तहसील में जैसे ही लोगों को इसकी सूचना मिली कर्मचारी और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जबकि तहसील समाधान दिवस पर नियमों के तहत समस्त निचले स्तर के अधिकारियों को रहने की अनिवार्यता की गई है पर अक्सर अधिकारी तहसील समाधान दिवस पर नदारद रहने के कारण बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं रहने से कार्य बाधित हो रहा था। जिस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। तहसील समाधान दिवस पर कुल 97 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से 11 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व के 78 पुलिस के 9 विकास के तीन अन्य विभाग के 7 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।
इस दौरान तहसीलदार सगड़ी अभिषेक सिंह,सीओ सगड़ी महेंद्र प्रसाद शुक्ला,खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी,खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार संबंधित थाना के पुलिस आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment