लूट की योजना बनाते दो गिरफ्तार तीन फरार ।
लूटेरों ने पुलिस टीम पर किया फायर।
तमंचा के साथ चोरी के तीन जनरेटर बरामद।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर मालटारी से पुर्व नदौरा नहर पुलिया के समीप रात्रि 8:40 बजे लूट की योजना बनाते समय बदमाशों को जीयनपुर कोतवाली के एसएसआई संजय सिंह मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की जिसके उपरांत चोरो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। जिस पर पुलिस ने कुछ ही देर में 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके सेे तीन फरार हो गए। सोनू सोनकर पुत्र बेलास सोनकर निवासी समता नगर थाना जीयनपुर उम्र 22 साल जिसके पास से एक देसी तमंचा व दो जिंदा और एक खोखा 315 बोर कारतूस बरामद किया गया। वही दूसरा श्यामसुंदर राजभर पुत्र वासुदेव राजभर निवासी मसोना थाना जीयनपुर उम्र 36 साल जिसके पास से एक चाकू बरामद किया गया पूछताछ के उपरांत उन्होंने बताया कि फरार नदीम पुत्र इकराम निवासी देवापार थाना जीयनपुर,अरविंद पुत्र मन्नु राम निवासी पुनापार थाना जीयनपुर,कलीम पुत्र इस्लाम निवासी शाहपुर नेवादा थाना जीयनपुर पांचो नदौरा नहर पुलिया के पास एकत्रित होकर चुनंहवा बाजार में लूट की योजना बना रहे थे। जिसे मुखबिर की सूचना पर योजना बनाते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही उनके द्वारा पूर्व में चोरी की गई 3 जनरेटर अरविंद राम निवासी पुनापार के घर से जीयनपुर पुलिस ने बरामद किया। जीयनपुर पुलिस ने धारा 399, 402,307 आईपीसी 3/25 ,4/25 A एक्ट वह धारा 411 व 413 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वालों में एसएसआई संजय सिंह, एसआई अमरनाथ यादव, एसआई उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल गुलशन यादव, मुकेश सिंह, चित्रसेन सिंह, संजय, राजन, अतुल इत्यादि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment