ग्राम प्रधान संघ ने भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने 14 वां वित्त व राज्य वित्त व मनरेगा के भुगतान के नही होने पर आक्रोशित होकर शाम तीन बजे ब्लाक पर पहुंच कर एडियो आई एसबी संजय कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर मांग की और कहा यदि भुगतान दो दिन के अंदर नही हुआ तो ब्लाक पर धरना प्रदर्शन करने किया जाएगा। वही विकासखंड अजमतगढ़ के दर्जनो ग्राम प्रधानों ने खंड विकास परिसर में एकत्र हो कर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी संजय गुप्ता को 14 वा वित्त व राज्य वित्त आयोग व मनरेगा के भुगतान के संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम सभाओं ने सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन का निर्माण कार्य कराया गया है। जिसका भुगतान अभी बाकी है जो कि ग्राम सभाओं के खाते में पैसा पड़ा हुआ है प्रधानों का डोंगल निस प्रयोज्य हो जाने की वजह से तत्काल प्रभाव से भुगतान कराया जाए एवं मनरेगा से जो भी कार्य कराया जा रहा है उसमें अभी बहुत सारे ऐसे कार्य हुए हैं जो कि प्रधानों का कार्यकाल समाप्त कर देने की वजह से व्यवधान उत्पन्न हो रहा है ऐसे में मिस्त्री मटेरियल आदि का पैसा जो प्रधानों द्वारा कार्य कराया गया है प्रधानों के ऊपर बेन्डरों का दबाव है। जिसका भुगतान किया जाए। वही ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो दिनांक 3 जनवरी 2021 से खंड विकास परिसर में प्रधान संघ के तरफ से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। मौके पर प्रधान संघ के श्रवण सिंह, दीपक यादव, नरसिंह यादव, संतलाल यादव,अरविंद सिंह, श्याम लाल यादव,सुमेर यादव,अनिल सिंह,एकरामुल्ला खान शेरू,डबल्लू यादव आदि प्रधान उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment