सभासद की माँ की पोखरे में डूबने से मौत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के खानगाह बहरामपुर वार्ड निवासी राधिका पत्नी आसमानी उम्र 65 साल की कोरिया पोखरे में डूबने से मंगलवार को मौत हो गई। सुबह शौच करने के लिए भोर में लगभग 4:30 बजे निकल कर घर से गई और उसके बाद कोरिया पोखरे पर पहुंची पैर फिसला पोखरे में चली गई। जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। सुबह लगभग 6:00 बजे उनकी लाश उतराई मिली। वही लोगों ने महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर ही रही थी कि खानगाह बहरामपुर के सभासद राजकुमार ने बताया कि यह मेरी मां है और कुछ अर्ध विक्षिप्त थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही थी कि परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। जिस पर पंचनामा बनाकर परिजनों को पुलिस ने शव को सौंप दिया। मृतक के 2 पुत्र राजकुमार एवं राजू हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि पोखरी में डूबने से उक्त अर्ध विक्षिप्त महिला की मौत हो गई है। जिस के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया जिस पर उन्हें पंचनामा बनाकर शव को सौप दिया गया।
No comments:
Post a Comment