Friday, December 4, 2020

एबीएसए ने शिथिलता बरतने पर अध्यापको को दी चेतावनी।

एबीएसए ने शिथिलता बरतने पर अध्यापको को दी चेतावनी।

अजमतगढ़ बीआरसी पर बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

सभी अभिभावकों के मोबाइल पर दीक्षा एप व रीड एलांग एप अनिवार्य रूप से कराए डाउनलोड।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी बीआरसी सभागार अजमतगढ़ में शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के शिक्षक संकुल की एक आवश्यक बैठक खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में शिक्षा क्षेत्र के कुल 20 न्याय पंचायत के 100 शिक्षक संकुल सदस्यों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने समस्त शिक्षक संकुल से मिशन प्रेरणा से संबंधित सभी योजनाओं को तत्परता के साथ विद्यालय स्तर पर लागू करने के लिए निर्देशित किया।एव लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए कहा कि कोविड 19 की वजह से विद्यालय पर बच्चे नही आरहे है जिससे यह समस्त अध्यापक बच्चों के अभिभावकों की मोबाइल पर दीक्षा एप एव रीड एलांग एप अवश्य डाउनलोड करादे जिससे बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा सके।
वही उन्होंने कहा कि विद्यालयों का कायाकल्प,अभिभावकों और विद्यार्थियों के मोबाइल में दीक्षा एप एवं रीड अलांग एप को इंस्टॉल कराना एवं नियमित उसका प्रयोग किया जाना, ई -पाठशाला से संबंधित प्रत्येक गतिविधियों को बच्चों तक पहुंचाना एवं उसका नियमित अनुश्रवण करना,विद्यालय में आधारशिला एवं ध्यानाकर्षण कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाना आदि समस्त कार्य संपादित किया जाना है। सबसे महत्वपूर्ण प्रत्येक माह प्रत्येक शिक्षक संकुल को डीसीएफ फॉर्म के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय के प्रगति की रिपोर्ट राज्य स्तर पर प्रेषित करनी है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी।यह भी कहा कि समस्त अध्यापक समय से विद्यालयों पर उपस्थित रहे और विद्यालय की कार्ययोजना तैयार करे। बैठक में ए आर पी कमल नयन यादव,अनिल कुमार मिश्र,विमल प्रकाश,कुसुम पांडे एवं शिक्षक संकुल के रूप में अंशु राय,राम सिंह,राजमणि शर्मा, दिनेश पांडे,धनंजय मिश्र,जर्रार हुसैन,श्रेया श्रीवास्तव,नेहा सिंह,पूनम यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment