Tuesday, December 15, 2020

स्कॉर्पियो गाड़ी को चोर लेकर हुए फरार।

स्कॉर्पियो गाड़ी को चोर लेकर हुए फरार।

ठंड पड़ते ही चोरों के हौंसले बुलंद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में रविवार सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा रोड़ किनारे खड़ी स्काँर्पियो गाड़ी को चोर उठा ले गये। 
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ नगर पंचायत निवासी रवि साहनी पुत्र दहनू साहनी के द्वारा एक महीना पहले एक स्कॉर्पियो गाड़ी UP16 RF 0038 खरीदी गई थी। स्काँर्पियो गाड़ी को रोज की तरह अजमतगढ़ ब्लॉक के सामने खड़ी किया गया था। लेकिन रविवार सोमवार की रात्रि लगभग 12:00 से 1:00 बजे के बीच में गाड़ी को चोर लेकर भाग गए। रोज की भांति सुबह टहलने निकले रवि साहनी तो पता चला कि गाड़ी जहां पर खड़ी थी वहां पर स्काँर्पियो गाड़ी नही है। रवि साहनी द्वारा इसकी जानकारी अपने पिता दहनू सहानी को दी गई। काफी खोज बिन किया गया पर गाड़ी का पता नहीं चला तो पीड़ित व्यक्ति द्वारा जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया गया। वही नगर पंचायत अजमतगढ़ में लगें सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में गाड़ी को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया है कि गाड़ी चोरी हुई है। वहीं गाड़ी 1:00 बजे रात को अजमतगढ़ कार्यालय को क्राश करते हुए दिखाई दे रही है। रवि साहनी द्वारा थाना पहुंचकर इस चोरी की एफआईआर दर्ज कराया गया है। वही जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच कर कार्यवाही किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment