पत्रकार के भाई को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट:सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
आजमगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद। शुक्रवार की शाम 3:30 बजे बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल जयराजपुर गांव में अपाचे बाइक से आए दो हमलावरों ने घर के सामने ही शबी आलम नोमानी 56 साल पुत्र स्व गयासुद्दीन के ऊपर फायरिंग कर हमलावर मौके से फरार हो गए। अचानक हमले के बाद जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक लहूलुहान शबी आलम ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग जुटे और घायल को लाद फांद कर जिला चिकित्सालय ले आए जहां पेट में गोली लगने की बात कहकर डॉक्टरों ने तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल को सिधारी स्थित एक नर्सिंग होम पर ले गये जहां पर ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। हालांकि बदमाश दो गोली मारे या एक मारे, इस पर चर्चा का विषय बना था। पेट में दो तरफ गोली के निशान के चलते अभी आशंका जताई जा रही थी कि एक ही गोली आर पार ना हो गई हो। इसकी जांच की जा रही थी। घटना की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व बिलरियागंज थाना की फोर्स मौके पर पहुंच गई। वहीं भारी भीड़ के चलते सिधारी थाने की फोर्स भी नर्सिंग होम पहुंच गई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बताते चलें कि शबी आलम के छोटे भाई खुर्रम आलम वरिष्ठ पत्रकार हैं और एबीपी न्यूज़ चैनल के आजमगढ़ जिला संवाददाता भी हैं।
No comments:
Post a Comment