विश्व प्रसिद्ध अयोध्या में होगा भव्य मंदिर निर्माण।
अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक उत्साहित है।
मंदिर निर्माण में संघ महती भूमिका निभा रहा है।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर में स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को अजमतगढ़ खंड की एक समन्वय बैठक की गयी। जिसमें संघ के आर्यमगढ़ जिला प्रचारक अम्वेशजी ने कहा की सभी के योगदान से अयोध्या में मंदिर निर्माण होगा। आम जनता की शतप्रतिशत भागीदारी होगी।
भव्य मंदिर निर्माण जनसहयोग से होगा। जिसके लिए संघ प्रयासरत है। खंड कार्यवाह अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हम स्वयंसेवक है। भगवान राम के मंदिर निर्माण में संघ के दिशा निर्देश पर जनमानस के बीच जायेंगे। देश के आम नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास होगा। अधिकतम लोगों की इच्छा है कि मंदिर निर्माण में उनका भी योगदान हो।उन लोगों की इच्छाओं को पूर्ण करने का कार्य संघ करेगा।
इस अवसर पर दिवाकर सिंह, बाँके लाल यादव,रामनयन सिंह, ताराचन्द जायसवाल, रामनरायन सिंह, हेमन्त सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, विजय कुमार पटेल, रविशंकर मिश्रा ,चंदन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment