स्कॉर्पियो खंभे से टकराई आधा दर्जन लोग घायल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीपुर गांव के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकराने के बाद विद्युत पोल से टकराई जिससे विद्युत पोल टूट गया। जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
चार की हालत गंभीर बनी गई है। जिसको आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव से कसड़ा गांव में बारात गई थी बारात मंगलवार की शाम वापस जा रही थी।
इस दौरान बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीपुर गांव के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई पहले गाड़ी आम के पेड़ से टकराई फिर बगल में रखें ईट के चट्टे से टकराने के बाद विद्युत पोल में टकरा गई जिसके चलते विद्युत पोल टूट गया गाड़ी पलट गई।
जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए ग्रामीणों ने गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। घायलों में अलशमद 25 वर्ष निवासी जगमलपुर , उमर अहमद 25 वर्ष पुत्र अंसार अहमद, फैद 20 वर्ष पुत्र अनवर और मुहम्मद फैसल 22 वर्ष पुत्र इरशाद निवासीगण शेखोपुर थाना बिलरियागंज सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया गया । जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया सभी की हालत गंभीर बनी हुई।
No comments:
Post a Comment