Sunday, August 30, 2020

दिवाकर गिरी को मिली राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिला महा सचिव की जिम्मेदारी।

दिवाकर गिरी को मिली राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिला महा सचिव की जिम्मेदारी।

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष बृजेश गिरी द्वारा दिवाकर गिरी को जिला महा सचिव पद पर मनोनयन होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। जिला नेतृत्व द्वारा जिला महासचिव बनायें जाने पर दिवाकर गिरी का कहना है की जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है। उसका पुरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन करते हुए संगठन का विस्तार करने के साथ ही लोगों के सामाजिक हित के लिए आवाज उठाने का कार्य करूंगा। साथ ही पद की गरिमा को भी बनायें रखूंगा। जो भी हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी है उनका हम हमेशा सम्मान करेंगे। कार्यकर्ताओं की हर लड़ाई को जिम्मेदारी के साथ लड़ता रहूंगा। हिंदुत्व को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। दिवाकर गिरी को जिला सचिव बनायें जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तो वही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिला सचिव दिवाकर गिरी को बधाई देने में बृजेश गिरी, हरिलाल गिरी, जयराम चतुर्वेदी, अनुराग राय, नंदलाल गिरी, ओमकार गिरी, साहिल यादव, खटालू सिंह,ऋषि चतुर्वेदी, बृजेश गौड़, अनिल राजभर आदि लोगों ने बधाइयां दी।

No comments:

Post a Comment