Saturday, August 22, 2020

प्रधान के परिवार से मिलने जा रहे सपा के प्रतिनिमंडल को पुलिस ने रोका।

प्रधान के परिवार से मिलने जा रहे सपा के प्रतिनिमंडल को पुलिस ने रोका।

सड़क पर नारेबाजी-धरना शुरू
सड़क पर बैठे सपा नेता।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ जिले में प्रधान हत्याकांड के मामले में कांग्रेस और आजाद समाज पाटी (भीम आर्मी) के बाद शनिवार को अब समाजवादी पार्टी सपा के प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने बांसगांव जाते समय इटौरा में रोक लिया। नाराज सपाईयों ने वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए वही सपा नेताओं ने शासन और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स तैनात है।
आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव में अनुसूचित जाति के प्रधान की हत्या और पुलिस की गाड़ी से किशोर की मौत के बाद राजनीति गरमा गई है। दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बांसगांव जाने की कोशिश की थी तो उन्हें सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया गया था। कांग्रेसियों ने वहीं धरना दिया था लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया। आज सपा के लोग भी प्रधान के घर जाने की जिद पर अड़े रहे पर प्रशासन ने जाने नहीं दिया।

No comments:

Post a Comment