ससुर के विरासत को सहेजने में लगी सगड़ी विधायक वंदना सिंह।
विधायक ने देवारा क्षेत्र का किया दौरा।
पीड़ितों का जाना दुख दर्द, जल्दी दूर करने का दिया आश्वासन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी । ससुर के विरासत को सहेजने में लगी हुई है सगड़ी विधायक बंदना सिंह। इसी का नतीजा रहा कि शुक्रवार को सगड़ी विधायक वंदना सिंह बेलहिया ढाला पर बने पुल के बह जाने का निरीक्षण करने पहुंची और देखा कि मेरे ससुर पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामप्यारे सिंह द्वारा सन 2004 मेें बेलहिया ढाले पर पुल का निर्माण कराया गया था।जो बाढ़ और तेज बहाव के चलते वह गया यह देख कर मुझे बहुत दुख और पीड़ा है। जिसकी बयां मैं नहीं कर सकती। वहीं पर उन्होंने कहा कि मैं इस पुल के बारे में शासन को अवगत करा चुकी हूं ।शासन द्वारा आश्वासन भी मिला है। सगड़ी क्षेत्र के देवारंचल क्षेत्र में आई बाढ़ की विभीषिका के चलते देवारा वासियों के हुए नुकसान का आकलन करने सगड़ी विधायक वंदना सिंह शुक्रवार पहुंची और बाढ़ पीड़ितो से मिलकर उनका हालचाल जाना। जल्द ही उसे दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही बेलहिया ढाला पर बने 2004 में पुल को वह जाने पर गंभीरता से लिया।आगे उन्होंने कहा यह पुल मेरे ससुर पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामप्यारे सिंह द्वारा बनवाया गया था । बाढ़ के चलते जो बह गया।
जिसको मैं गंभीरता से ले रही हूं। जिसको मैंने शासन को अवगत करा चुकी हूं । इस पुल का निर्माण कराने का प्रयास करूंगी ।साथ ही ग्रामीणों की मांग थी कि रिंग बांध बनाया जाए इसके लिए मैंने शासन को पत्र लिखा है। वही बाढ़ क्षेत्र के लोगों की समस्या को एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह को अवगत करा कर राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर नागेंद्र यादव , सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment