अजमतगढ़ में भाजपा का"गांव चलो अभियान"का हुआ शुभारंभ।
अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ में भाजपा वर्तमान में अपने स्थापना दिवस के अवसर पर 6 से 12 तक गांव चलो अभियान का कार्यक्रम चला रही है। जिसके तहत लगातार भाजपा नेता व संगठन के लोग जनता के बीच में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर पत्रक वितरण कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पत्रक में योजनाओं से संबंधित तमाम जानकारी दी गई है। जिसके माध्यम से आम जनता पढ़कर आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभान्वित हो सकती है। भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि आम जनता को योजनाओं की जानकारी हो। इससे लाभ प्राप्त कर सके। जनसंपर्क का मुख्य उद्देश्य यही है।लोग योजनाओं के बारे में जानकारी न होने के अभाव में लाभ से वंचित न हो ऐसा भाजपा का उद्देश्य है।भाजपा सरकार एक अभियान चलाकर आम जनता तक यह बात पहुंचा रही है।जिसमें सभी नेताओं को लगाया गया है। इसी क्रम में अजमतगढ़ मंडल के कंजरा दिलशादपुर में प्रवीन कुमार सिंह,भटौली इब्राहिमपुर में अरविंद जायसवाल,पूनापार बड़ागांव में मनीष मिश्र,जमीन हरखोरी में संजय कुमार,महुला में विजय पटेल,लाटघाट में कृष्ण कांत राय,तरौका में संजय राय,रजादेपुर में राधेश्याम, सिकंदरपुर में अशोक राम,पुरुषोत्तमपुर कैथौली में सच्चिदानंद सिंह आदि गांवों में नेताओं ने जनसंपर्क किया। साथ में त्रिपुरारी पाठक,यशवंत सिंह,महावीर सिंह,अरविंद नायक,सौरभ श्रीवास्तव,जीतेन्द्र राय,उपेन्द्र सिंह,पारितोष जायसवाल,हेमंत सिंह,सुनील कन्नौजिया,विशाल ओझा आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment