उप निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजर को किया सम्मानित।
एस आई आर में उल्लेखनीय योगदान पर 178 कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के बी एल ओ और सुपरवाइजर को उप निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मानित एस आई आर में उल्लेखनीय योगदान पर 178 कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित। सगड़ी तहसील सभागार में शुक्रवार को क्रमशः सगड़ी विधानसभा और गोपालपुर विधानसभा के बी एल ओ और सुपरवाइजर और निर्वाचन कर्मचारियों को एस आई आर में उल्लेखनीय योगदान के लिए और बेहतर समय कार्य के बाद बैठक कर उप निर्वाचन अधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया वहीं प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस दौरान सगड़ी विधानसभा के 86 बी एल ओ और 43 सुपरवाइजर व चार स्टाप एक आरके और स्नेहिल राय को उनके उल्लेखनीय कार्य की सराहना कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।वहीं गोपालपुर विधानसभा के 86 बीएलओ को पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है।वही 43 सुपरवाइजर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया विदित हो एस आई आर विधानसभा में निर्वाचन आयोग के द्वारा पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा था। इसके समापन की घोषणा के बाद कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से आरके नरेंद्र कुमार संतोष कुमार स्नेहल राय लाल जी श्रीवास्तव सहित दर्जनों की संख्या में निर्वाचन कर्मचारी व बीएलओ मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment