Friday, April 10, 2026

नायब तहसीलदार की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर बाल बाल बचे नायब तहसीलदार।

नायब तहसीलदार की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर बाल बाल बचे नायब तहसीलदार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नायब तहसीलदार की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर बाल बाल बचे नायब तहसीलदार गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त।शुक्रवार की शाम को लगभग 5:00 बजे सगड़ी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह अपनी सरकारी वाहन से जनपद मुख्यालय जा रहे थे कि इस दौरान आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर अंजान शहीद बाजार में सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह बाल बाल बच गए वहीं गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जिसकी सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया वही तहसील कर्मचारियों में सूचना पर हड़कंप मच गया दूसरी गाड़ी से नायब तहसीलदार तहसील पर पहुंचे जिसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

No comments:

Post a Comment