अजमतगढ़ में हनुमान जयंती पर निकाला गया भव्य झांकी।
नगर पंचायत अजमतगढ़ बाजार में निकला गया हनुमान जंयती पर जुलूस,भक्तिमय हुआ नगर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत अजमतगढ़ में बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य झांकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया और जगह- जगह झांकियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारितोष जायसवाल युवा भाजपा नेता ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद झांकी यात्रा को रवाना किया गया।यह यात्रा हनुमान मंदिर नया चौक से शुरू होकर गौरी शंकर नगर,गोगा साव, भिखी साव रोड़ और नगर भ्रमण करते हुए पुनः नया चौक स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। पूरे नगर पंचायत में श्रद्धालु 'जय श्रीराम' और 'बजरंगबली की जय' के जयकारे लगाते रहे। जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। झांकियों में शामिल कलाकारों ने भगवान हनुमान के विभिन्न प्रसंगों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। रामायण से जुड़े दृश्यों को देखकर दर्शक आकर्षित हुए। झांकी यात्रा के दौरान कई स्थानों पर नगर के लोगों द्वारा जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों ने भी इसमें भाग लिया। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में पुराना चौक अजमतगढ़ प्राचीन शिव मंदिर व हनुमान मंदिर परिसर में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जीयनपुर कोतवाली पुलिस हनुमान जंयती के झांकी यात्रा में शामिल रही।
No comments:
Post a Comment