Tuesday, April 21, 2026

चचेरे भाई बहन को 15 हजार रुपये के साथ जीयनपुर पुलिस ने चोरी में किया गिरफ्तार।

चचेरे भाई बहन को जीयनपुर पुलिस ने चोरी में किया गिरफ्तार।

तमंचा व कारतूस और चोरी के 15 हजार रुपए किया बरामद।

आजमगढ़ के बंटी बबली पर दर्ज हैं चोरी के एक दर्जन मुकदमे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने चचेरे भाई-बहन को चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार उनके पास से तमंचा व कारतूस और चोरी के 15 हजार रुपए किया बरामद आजमगढ़ के बंटी बबली पर दर्ज हैं चोरी के दर्जन भर मुकदमे। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में आफाक मेडिकल स्टोर पर चार दिन पूर्व बुधवार को दिन में दवा लेने आए दो युवकों द्वारा 20 हजार रुपए चोरी करने के आरोप पर जावेद अख्तर पुत्र बदरूद्दीन ने लगाया जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उप निरीक्षक गोपाल मौर्य को सौंपी वहीं जांच के दौरान अभिषेक सिंह उर्फ आकाश पुत्र रामकर सिंह निवासी किशनपुरा उम्र 24 वर्ष थाना जहानगंज और अंतिमा सिंह पुत्री तेज बहादुर सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी किशनपुरा का नाम प्रकाश में आया जीयनपुर उप निरीक्षक गोपाल मौर्य महिला उप निरीक्षक गीतांजलि ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ बाखली से बखोपुर मार्ग पर सुबह लगभग 4 बजे अभिषेक सिंह और अंतिम सिंह को गिरफ्तार कर लिया वहीं अभिषेक सिंह के पास से तमंचा व कारतूस के साथ 15 हजार रुपए बरामद किया विदित हो अभिषेक सिंह के ऊपर पूर्व से चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं और अंतिमा सिंह पर पांच मुकदमा दर्ज है आजमगढ़ के इस बंटी बबली और बबली को जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल स्टोर से चोरी का सफल अनावरण किया।

No comments:

Post a Comment