दुर्घटना में युवक की मौत मचा कोहराम, बाजार वासियों ने बैरियर लगाने की की मांग।
शिवा नर्सिंग होम से मुबारकपुर तिराहे तक आये दिन होती है दुर्घटना।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगले के पास बीती रात करीब 11 बजे दो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक हृदय विदारक हादसा हो गया। टक्कर के बाद एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मुफीद 25 वर्ष, पुत्र शब्बीर नगर पंचायत जीयनपुर के आजाद नगर वार्ड का निवासी था। परिजनों के अनुसार,मुफीद बागखालिस बाजार में किसी दुकान पर सामान पहुंचाकर वापस घर लौट रहा था। घर से महज आधा किलोमीटर पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही पिता शब्बीर, मां तैबुनिशा और भाई आफताब अहमद समेत पूरे परिवार में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सत्यम यादव 25 और हिमांशु यादव 26 निवासी महाराजगंज थाना महराजगंज घायल हो गए दोनों को सदर भेज दिया गया। मृतक 6 भाई एक बहन है। मृतक 06 भाइयो में सबसे छोटा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई आफताब ने अज्ञात ट्रेलर और बाइक सवारों के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने पर कोतवाली में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। (मृतक मुफीद अहमद की फाइल फोटो)
स्थानीय निवासियों द्वारा रात में सड़क पर तत्काल बैरियर लगाकर वाहनों के स्पीड को कम करने की गुहार लगाई है जिससे कि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस स्थान पर जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती तब तक बैरियर के द्वारा ही ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जाना आवश्यक है।
No comments:
Post a Comment