Monday, April 27, 2026

जीयनपुर कोतवाली में 51 नए रिक्रूट सिपाहियों का हुआ स्वागत।

जीयनपुर कोतवाली में 51 नए रिक्रूट सिपाहियों का हुआ स्वागत।

क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने ली बैठक जवानों को कर्तव्य व अनुशासन का पढ़ाया पाठ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में सोमवार को ट्रेनिंग पूर्ण कर आए 41 रिक्रूट सिपाही व 10 महिला रिक्रूट सिपाहियों का औपचारिक स्वागत करते हुए परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने की जिसमें उन्होंने सभी नवागत जवानों से परिचय प्राप्त कर उनके हाल-चाल की जानकारी ली और पुलिस सेवा के दायित्व,अनुशासन तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया।इस दौरान कोतवाल राजकुमार सिंह,चौकी प्रभारी अजमतगढ़ अजय यादव,चौकी प्रभारी इमिलिया अमित तिवारी सहित थाना व कोतवाली के अन्य दरोगा, दीवान व सिपाही मौजूद रहे। बैठक में नव नियुक्त जवानों को थाने की कार्यप्रणाली,क्षेत्रीय व्यवस्था और ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया।साथ ही यह भी बताया गया कि ट्रेनिंग के बाद थाने पर ज्वाइन करने वाले सिपाहियों के साथ इस प्रकार की परिचयात्मक बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाती है।जिससे वे बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें इस दौरान सभी तैनात पुलिस के जवान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment