Sunday, April 5, 2026

तूल पकड़ने लगा है भाजपा के बूथ अध्यक्ष के हाफ एनकाउंटर का मामला।

तूल पकड़ने लगा है भाजपा के बूथ अध्यक्ष के हाफ एनकाउंटर का मामला।

परिवार ने लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप,करणी सेना ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील की ग्राम सभा चकलालचंद के भाजपा बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह के हाफ एनकाउंटर का मामला तूल पकड़ने लगा है। घटना के बाद जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, वहीं सियासी और सामाजिक संगठनों की सक्रियता ने पूरे मामले को और गरमा दिया है।रविवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह चकलालचंद गांव पहुंचे और घायल अभिषेक सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।वीरू सिंह ने साफ कहा कि यह लड़ाई सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ी जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि इस कथित फर्जी एनकाउंटर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई और आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव की भूमिका है।जीयनपुर थाना क्षेत्र के चकलालचंद गांव निवासी अभिषेक सिंह को लगभग एक सप्ताह पूर्व  एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस का दावा है कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई, जिसके दौरान जवाबी कार्रवाई में गोली चली।हालांकि, परिजनों का आरोप इससे बिल्कुल उलट है। उनका कहना है कि अभिषेक सिंह को घर से उठाया गया और बाद में मुठभेड़ का रूप देकर गोली मारी गई। घटना के बाद से स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा है।

No comments:

Post a Comment