Sunday, April 5, 2026

समारोह पूर्वक अजमतगढ़ में मनाई गई निषादराज की जयंती।

समारोह पूर्वक अजमतगढ़ में मनाई गई निषादराज की जयंती।

निषाद राज जयंती पर अजमतगढ़ कस्बा में निकली झांकी जयकारों से गूंजा कस्बा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत अजमतगढ़ कस्बा में समारोह पूर्वक मनाई गई निषादराज जयंती जयंती के अवसर पर अजमतगढ़ कस्बा में निकली झांकी जयकारों से गूंजा कस्बा हजारों की संख्या में लोग हुए सम्मिलित। रविवार को अजमतगढ़ कस्बा में समारोह पूर्वक निषादराज जयंती का आयोजन हुआ इस दौरान अजमतगढ़ कस्बा में मछली बाजार में स्थित निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया वहीं गायकों ने निषाद राज व प्रभु श्री राम के गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम का संचालन सुभाष साहनी और कार्यक्रम की अध्यक्षता सखी चंद्र साहनी ने किया अजमतगढ़ कस्बा में शाम को निषाद राज जयंती के अवसर पर झांकी निकाली गई कस्बा में अजमतगढ़ 
खंड विकास मार्ग मछली मार्केट का भ्रमण करते हुए जीयनपुर मार्ग स्मिथ विद्यालय से होकर निषाद राज की प्रतिमा के पास आकर झांकी समाप्त हुई इस दौरान पूरा कस्बा प्रभु श्री राम और निषाद राज के जयकारों से गूंज उठा निषादराज जयंती के अवसर पर लोगों ने निषाद राज को नमन कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया जयंती पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी पारितोष जायसवाल गुड्डू निषाद प्रधान शिवम राय दुर्गा साहनी चंद्रमा निषाद अशोक निषाद सहित सैकड़ो की संख्या लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण हुआ।

No comments:

Post a Comment