Saturday, June 15, 2024

जीयनपुर,अजमतगढ में सीओ सगड़ी व कोतवाल के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।

जीयनपुर,अजमतगढ में सीओ सगड़ी व कोतवाल के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।

पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर व अजमतगढ़ कस्बा में क्षेत्राधिकारी सगड़ी व जीयनपुर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालकर बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।शनिवार की शाम 6:00 बजे क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी और जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ जीयनपुर कस्बा के मिश्रित आबादी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर आजाद नगर,कुरैश नगर,नौशहरा,बाजार खास,आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया। वहीं अजमतगढ कस्बा में भ्रमण कर नगर वासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। वहीं लोगों से शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। इस दौरान मुख्य रूप से एस एस आई देवेंद्र सिंह,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अनिल कुमार सिंह,एस आई अभिषेक यादव, लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment