Thursday, June 20, 2024

डी-92 गैंग का लीडर रफीक खान पुलिस मुठभेड़ में घायल,एक साथी गिरफ्तार।

डी-92 गैंग का लीडर रफीक खान पुलिस मुठभेड़ में घायल,एक साथी गिरफ्तार।

अवैध असलहा,कारतूस,रंगदारी के रूपयें सहित कार बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी डी-92 गैंग का लीडर पुलिस मुठभेड़ में घायल और उसका एक साथी गिरफ्तार। गुरुवार की टरात में रंगदारी वसूलने वाले गैंग के लीडर व उसके साथी के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें गैंग लीडर रफीक खान के पैर में गोली लग गई और वह अपने एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार हो गया।बदमाशों ने हाल ही में लगातार जबरन रंगदारी वसूली की घटनाएं कर रहे थे। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पांच जून को सागर सेनी पुत्र मुन्ना सेनी निवासी ग्राम लहुआ खुर्द पल्हना थाना देवगांव जनपद आजमगढ को रात में 8:30 बजे अपनी भाभी के साथ नानी के घर देवापार जा रहा था।धौरहरा गांव के पास अचानक से एक बाइक पर सवार दो लोग सुहेल खान पुत्र मोहम्मद साफत खानं निवासी धौरहरा कोतवाली जीयनपुर व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक को रोक कर 9500 रूपये नकद व 34000 रूपये आनलाइन गुगल पे कुल 43,500 रूपये जबरन ले लिया गया। साथ ही गाली गलौज,मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो बनाकर रंगदारी वसुली गई। इस घटना के सम्बन्ध में कोतवाली जीयनपुर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी थी। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय को सूचना मिली कि दिनांक  05.06.2024 को एक महिला के साथ दो व्यक्तियो ने उसका वीडियो बनाकर जान माल की धमकी देकर रंगदारी वसूले थे। वह दोनो व्यक्ति इस समय बनकट की तरफ से बलेनो कार से जीयनपुर के तरफ आ रहे है।इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडेय अपने हमराहियों के साथ केशवपुर जंगल के पास दोनो के आने का इन्तजार करने लगे। थोडी देर के बाद एक बलेनो कार आती हुई दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा किया गया। जिस पर वह तेजी से केशवपुर जंगल में जाने वाले खडंजे के रास्ते की तरफ तेजी से गाड़ी मोड़ कर भागने लगे की कुछ दूर जाकर उनकी गाड़ी रूक गयी गाड़ी से दो व्यक्ति जल्दी से दरवाजा खोलकर उतरे जिसमें से एक व्यक्ति ने तेज आवाज में कहा कि पुलिस वाले है। गोली मारों जिस पर ड्राईवर सीट से उतरे व्यक्ति ने पुलिस वालो को लक्ष्य करके जान मरने की नियत से फायर करते हुये भागने लगा। जिस पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ जिला कन्ट्रोल रुम व उच्चाधिकारीगण को घटना से अवगत कराते हुये अपराधियो का पीछा करने लगे कि भाग रहे। अपराधी लगभग 50 मीटर आगे जाकर एक व्यक्ति तेज आवाज मे बोला की रफीक इन पुलिस वालो को जान से मार दो नही तो हम लोग पकड़े जायेगे। तब दुसरे व्यक्ति वही रूककर पुलिस वालो को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस बल द्वारा बदमाशों को आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी। लेकिन बदमाश द्वारा पुनः फायरिंग की गयी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी। जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई।उस बदमाश को इलाज हेतु सदर अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया।
घायल बदमाश की पहचान रफीक खान पुत्र यूनुस निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर उम्र करीब 38 साल व गिरफ्तार दुसरे अभियुक्त की पहचान कौसेर अहमद पुत्र इसिमदार शेख निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज उम्र करीब 34 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा,एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस .315 बोर,रंगदारी के चार हजार रूपये,एक बलेनो कार व मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 05.06.2024 को हम दोनो लोगो ने मिलकर ग्राम धौरहरा के पास एक अंजान महिला व पुरूष का वीडियो बनाकर उसके साथ मारपीट कर गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देकर रंगदारी वसूले थे जो पैसा हम लोगो के पास से बरामद हुआ है यह उसी वसूली का शेष बचा हुआ पैसा था। बाकी पैसा हम लोगो ने बकरीद त्यौहार मे खर्च कर दिया है। पकड़े गए अभियुक्त रफीक खान पुत्र यूनुस निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर के ऊपर लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।वही उसके साथी कौसेर अहमद पुत्र इसिमदार शेख के ऊपर पूर्व में एक मुकदमा दर्ज है।इनके गैंग में कई अपराधी सक्रिय हैं। जिसकों पुलिस धर पकड़ में लगीं हुई है।

No comments:

Post a Comment