एसडीएम ने बैंक बकायेदार की भूमि कुर्क करने के दिए आदेश।
बैंक बकायेदार की भूमि होगी कुर्क जारी हुआ आदेश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के निवासी बैंक बकायेदार की भूमि को कुर्क करने के लिए उपजिलाधिकारी ने दिया आदेश बैंक बकायेदार की भूमि होगी कुर्क।उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने यूनियन बैंक आफ इंडिया सगड़ी व इंडियन बैंक अंजान शहीद में बैंक बकायेदार सूरज पुत्र श्याम सुंदर व सिंगारी देवी पत्नी श्याम सुंदर निवासी चंगईपुर के नाम से तीन लाख तीरसठ हजार रुपये व लगभग पांच लाख रुपये बकाया होने पर उनकी भूमि गाटा संख्या 634, मिलजुमला नंबर 683, 544, 652, 648 को खतौनी में दर्जकर बैंक बकायेदार की भूमि को कुर्क करने के लिए सगड़ी नायब तहसीलदार रणजीत सिंह को निर्देशित किया नायब तहसीलदार रणजीत सिंह ने बताया कि बैंक बकायेदारों की भूमि को जल्द कुर्क किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment