पिकअप वैन ने मारी टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।
पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के रजादेपुर कैथौली मार्ग पर बड़ागांव के पास शनिवार को देर शाम 6:30 बजे के लगभग सामने से आ रही पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।जीयनपुर कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव निवासी संदीप पुत्र राजेंद्र किसी काम से रजादेपुर बाजार गया था। सामान लेकर वह अपने घर लौट रहा था। बड़ागांव के पास बाजार गोसाई की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने घायल हुए व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा।
No comments:
Post a Comment