Wednesday, August 9, 2023

एसडीएम सगड़ी ने घुस लेते लेखपाल को किया निलंबित।

एसडीएम सगड़ी ने घुस लेते लेखपाल को किया निलंबित।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर मंगलवार को एंटी करप्शन टीम द्वारा तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह को 10 हजार रुपये पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसे जेल भेज दिया गया। बुधवार को उपजिलाधिकारी ने अन्य कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कड़ी फटकार लगाते हुए इस तरह का पब्लिक को परेशान करने पर कठोर कार्रवाई का निर्देश देते हुए उक्त लेखपाल उत्तम सिंह को निलंबित कर दिया है। हालांकि तहसील में लेखपालों राजस्व कर्मियों द्वारा बार-बार आम जनता को पैमाइश रिपोर्ट लगाने आदि पर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई पर बड़ी कार्रवाई नहीं होने से राजस्व कर्मियों के जहां हौसले बुलंद रहते हैं।वही पब्लिक आए दिन तहसील से लेकर थानों का चक्कर काटती रहती है पर इसके बाद भी राजस्व कर्मियों के अंदर सुधार नहीं होने पर उपजिलाधिकारी ने काफी कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि आदतों में सुधार लाई जाए अन्यथा अब बड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही उपजिलाधिकारी अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि लेखपाल को घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और हमारे द्वारा सुचना मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment