बिहारी सभापति और सुरेश उपसभापति निर्विरोध हुए निर्वाचित।
साधन सहकारी समिति चकलालचंद का चुनाव हुआ संपन्न।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति चकलालचंद में मंगलवार को सभापति और उपसभापति चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से
बिहारी को सभापति और सुरेश को उपसभापति चुना गया।साधन सहकारी समिति चकलाल चंद पर चुनाव अधिकारी संजय के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें सभापति पद पर बिहारी ने पर्चा दाखिल किया। वहीं उपसभापति पर सुरेश ने पर्चा दाखिला किया। दोनों पदों पर एक एक पर्चा दाखिल होने पर बिहारी को सभापति एवं सुरेश को उपसभापति निर्विरोध चुना गया। राजेंद्र को संघ प्रतिनिधि,पातीराम को क्रय विक्रय प्रतिनिधि चुना गया। जानकारी के अनुसार पूर्व में साधन सहकारी समितियों का चुनाव संपन्न कराया हुआ था। लेकिन साधन सहकारी समिति चकलालचंद में कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव नहीं हो पाया था। जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया टाल दी गई थी। मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
इस मौके गौतम यादव,रविंद्र यादव,समिति के सदस्य कालिका,राजेंद्र,बलेंद्र,गणेश सिंह,बिहारी,पतिराम, सुरेश,विद्यावती,बसंती देवी आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment