लद्दा शाह उर्स में आज जुटने लगे जायरीन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के चुनुगपार में लगने वाले लद्दा शाह सालाना उर्स आज मनाया जाएगा।जहां दूर-दूर से जायरीन उर्स में शिरकत करते हैं एवं चादर पोशी की जाती है।
जहां पर दूरदराज से दुकानदार बाराबंकी,बहराइच, जौनपुर,देवरिया,गोरखपुर,सिद्धार्थनगर,वाराणसी,सोनभद्र, भदोही,मऊ,आजमगढ़ आदि स्थानों से दुकानदार अपने सामानों के साथ उर्स में पहुंच चुके हैं। और अपनी दुकानों को सजाना प्रारंभ कर दिए हैं। यही नहीं लद्दा शाह का मजार की महिमा को देखते हुए काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष जुटते हैं। जहां रात भर मजार पर अगरबत्ती जलाकर दुआएं करते हैं। साथ ही झूले बिरयानी मीठा हलवा पराठा एवं तरह-तरह की मिठाइयां और मीना बाजार एवं कृषि यंत्र भरपूर मात्रा में बेचे जाते हैं। उर्स में काफी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन आज से ही सतर्क हो गया है। जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगा दी गई है।
No comments:
Post a Comment