अज्ञात व्यक्ति पर नीलगाय मारने का मुकदमा दर्ज।
जीयनपुर पुलिस मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी मेराज खान की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने बुधवार को देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नीलगाय की हत्या करने का मुकदमा दर्जकर लिया और मामले की जांच में जुटी हुई है। धौरहरा गांव के निवासी मेराज खान ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक नील गाय उनके घर बराबर आती जाती थी। जिसे वह खिलाते पिलाते थे। बुधवार को उसके सिवान में मरने की खबर मिली। सिवान में जाकर देखा तो उसके पेट और जांघ में चोट लगी हुई थी। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि मेराज की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। इसके अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। वही धौरहरा गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
No comments:
Post a Comment