एक पिस्टल चार कारतुस 32 बोर व 1 बलेनो कार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार।
आजमगढ़ जनपद के कई थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज ।
आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार मय फोर्स द्वारा मुहम्मदपुर तिराहा टयूबेल के पास चेकिंग के दौरान वाहन सं0 UP50CJ9924 बलेनो आयी और चालक पुलिस वालो को देखकर अचानक गाड़ी से उतर कर भागना चाहा तभी पुलिस बल द्वारा मौके से गिरफ्तार कर लिया गया व गिरफ्तार किये गये व्यक्ति ने अपना नाम रफीक पुत्र यूनुश ग्राम धौरहरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र 38 साल बताया। जिसके कब्जे से एक अदद पिस्टल 7.65M बोर व 01 अदद जिन्दा कारतुस .303 करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को समय 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास रफीक पुत्र यूनुस खान निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना 1. 108/21 323, 386, 504 भादवि जीयनपुर आजमगढ़ 2. 109/21 3/25 आयुध अधि0 जीयनपुर आजमगढ़ 3. 348/22 406, 419, 420, 504, 506 रौनापार आजमगढ़ 4. 340/18 323, 364 भादवि जीयनपुर आजमगढ़ 5. 259/19 41, 411, 414 भादवि कोतवाली आजमगढ़ 6. 402/20 308, 323, 325, 342, 386, 504, 506 भादवि जीयनपुर आजमगढ़ 7. 186/21 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट जीयनपुर आजमगढ़ 8. 171/14 8/20 एन0डी0पी0एस0 जीयनपुर आजमगढ़ 9. 607/22 323, 504, 506 भादवि जीयनपुर आजमगढ़ में दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment