ढाई साल की बच्ची के साथ रेप का प्रयास मुकदमा दर्ज।
ढाई साल की बच्ची के साथ चौहत्तर साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने दुष्कर्म का किया प्रयास।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हासपुर गढ़वा गांव के रहने वाले प्रभुनाथ राम पुत्र धनीई राम उम्र 74 साल पर ढाई साल की बच्ची आयुषी पुत्री प्रेमप्रकाश निवासी हृदयपुर थाना गजनेश जनपद कानपुर देहात ने रेप का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। सुबह लगभग 9:30 बजे आयुषी घर के बाहर आटा चक्की की दुकान पर खेल रही थी कि घर पर उसकी माता थी और पिता कोचिंग पढ़ाने चले गए थे। विगत 15 वर्षों से प्रेमप्रकाश पुत्र मान सिंह गडे़रुवा हासपुर में रहकर कोचिंग पढ़ाते हैं और परिजनों के साथ रहते हैं। प्रभुनाथ उनके घर आया जाया करता था और बच्चों को खिलाया करता था। मंगलवार की सुबह बच्ची को लेकर नहर के पास रखी गोमती के पीछे लेकर भाग गया जहां रखी गुमटी के पीछे रेप का प्रयास करने लगा। लोगों ने दौड़ाकर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के बाद आयुषी और उसकी माता से पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच करने में जुटी हुई है। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि बच्ची के साथ उसी गांव का रहने वाले लगभग 74 साल के व्यक्ति के द्वारा रेप का प्रयास किया गया है। जिसे हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
No comments:
Post a Comment